• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

19 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

May 8, 2016

aastha-divyang-vivahपूर्व संसदीय सचिव बघेल ने दिया आशीर्वाद
भिलाई। आस्था बहुद्देश्यीय सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क दिव्यांग सामूहिक विवाह में इस वर्ष 19 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। आयोजन का यह 7वां वर्ष था। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल ने सभी जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखद जीवन की कामना भी की। Read More
aastha-divyang-vivah-vijay-आस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम ने बताया कि हालांकि निर्धन दिव्यांग युवक युवतियों के लिए वे पिछले 10-12 वर्षों से परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं पर इन जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन शासन एवं संस्था के संरक्षक विजय बघेल के सहयोग से ही सम्पन्न हो पाया। इस कार्यक्रम में श्रीमती रत्ना नारमदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वैवाहिक कार्यक्रम पूर्ण वैदिक रीतियों से गायत्री परिवार द्वारा सम्पन्न कराए जाते हैं।
अय्यप्पा मंदिर सेक्टर 2 में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ रतन तिवारी, रामफल शर्मा, पार्षद पी श्रीनिवास राव, रत्ना नारमदेव, अनिता करण्डेकर, नीता चौरसिया, मनोज ठाकरे, उन्नीकृष्णन, आनंद अतृप्त का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी जोड़ों को सिलाई मशीन, स्टील का बम्बा, बर्तन और कुकर उपहार स्वरूप दिया गया। सभी जोड़ों को विवाह का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया ताकि वे शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि को भी प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि प्रकाश गेडाम तथा उनके साथियों का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि श्री गेडाम पिछले कई वर्षों से लावारिस लाशों का दाह संस्कार करते आ रहे हैं। अब तक वे 900 से अधिक ऐसे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं।

Leave a Reply