• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जयप्रकाश भाजयुमो के प्रदेश संयोजक बने

Jul 25, 2016

jay-prakash-yadavभिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भिलाई के युवा इंजीनियर जय प्रकाश यादव को प्रदेश युवा मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। श्री यादव की नियुक्ति पर भिलाई भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विजय शर्मा, रामप्रताप सिंह, पवन साय, सुश्री सरोज पाण्डेय, केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव, सांसद अभिषेक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सनद रहे कि श्री यादव भिलाई नगर निगम के महापौर तथा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से थे। पार्टी ने अब जाकर उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 2018 -2019 में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका होगी। ऐसे समय में इंजीनियर जय प्रकाश यादव के मजबूत कंधों पर सोशल मीडिया की बड़ी जवाबदारी संगठन ने सौंपी है। श्री जय प्रकाश यादव ने सुचना प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में एवम् भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालजी दुर्ग से सूचना प्रौद्योगिकी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की है। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों के माध्यम से आमजनों से सतत् जुड़े रहते हैं।
श्री यादव को समाज सेवा में राष्ट्र का गौरव तथा पर्सनालिटी डेवलपमेंट गुरु की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
श्री यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रियता के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। फिर भाजयुमो में वार्ड अध्यक्ष, मण्डल मीडिया प्रभारी, प्रदेश विशेष आमन्त्रित सदस्य और अब प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं।
उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करने वालों में जोन अध्यक्ष राकेश अरोरा, रामकुमार गुप्ता, शरद बिजवे, अमित कुमार धीमन, आशु तिवारी, रवि सिंह राजपूत, विनोद शर्मा, नरेश मेश्राम, आशीष चौहान, निर्भय जैन, उपासना साहू, गोवर्धन साहू, प्रेम किशन साहू, घनश्याम साहू, चुम्मन लाल साहू, ध्रुव दास, रमा श्रीवास्तव, मीना सोनी, मीना शुक्ला, राकेश धनकर,अनिल मेश्राम, फरीद अहमद सिद्दकी, अनिल पाण्डेय, विजय साव, सन्तोष सचदेव, दीपक यदु, मीरा बोरकर, विद्या शुक्ला सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply