• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बास्केटबॉल टीम पर तोहफों की बारिश

Sep 1, 2016

बीएसपी की शरणजीत और पूनम को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, रीया वर्मा को शहीद कौशल यादव एवं आरएस गौर को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, अन्तर्राष्ट्रीय कोच राजेश पटेल का सम्मान
basketballरायपुर। छत्तीसगढ़ बास्केटबाल संघ के चेयरमैन सोनमोनी बोरा अध्यक्ष राजीव जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश डाकलिया ने संयुक्त रूप से बताया कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल पुरस्कार का वितरण किया। भिलाई इस्पात संयंत्र की अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी शरणजीत कौर एवं पूनम चतुर्वेदी को क्रमश: वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें रु.3,00,000/- नगद, ब्लेजर, प्रतीक चिन्ह एवं सर्टिफिकेट दिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 का सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी का पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय टीम की कप्तान रिया वर्मा को दिया गया। उन्हें रु.1,50,000/- नगद प्रदान किया गया।
basketball1इसी प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक आर.एस. गौर को वर्ष 2014-15 को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने छ.ग. एवं भिलाई के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार एवं वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित राजेश पटेल को बॉस्केटबाल के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों के अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
छ.ग. राज्य की महिला बॉस्केटबाल टीम के पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर टीम के खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षक राजेश पटेल, सरजीत चक्रबर्ती एवं इकबाल अहमद खान को रु.5,00,000/- नगद पुरस्कार, तथा मुख्यमंत्री ट्राफी से सम्मानित किया।
छ.ग. की जूनियर महिला बॉस्केटबाल टीम के पिछले 4 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय विजेता बनने पर छ.ग. जूनियर महिला बॉस्केटबाल टीम के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षक राजेश पटेल, सरजीत चक्रबर्ती तथा इकबाल अहमद खान को रु.3,00,000/- नगद तथा मुख्यमंत्री ट्राफी से डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित किया। वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 में छ.ग. की 70 महिला/बालिका एवं 24 बालक को विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा रु.9,00,000/- नगद प्रदान किया गया।

Leave a Reply