• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राजा महेन्द्र बहादुर सिंह भी जोगी कांग्रेस में

Sep 12, 2016

jogi-congressरायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व मंत्री राजा महेंद्र बहादुर सिंह ने जोगी निवास अनुग्रह में छतीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) में पार्टी प्रवेश किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे एवं योगेश तिवारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि महेन्द्र बहादुर सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्य रहे हैं। छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सभी विधानसभा सदस्यों को उन्होंने ही शपथ दिलायी थी। वे सात विधानसभा एवं एक बार राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं।
महेन्द्र बहादुर सिंह ने पार्टी प्रवेश के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन जिस उद्देश्य से किया गया वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया, छत्तीसगढ़ के लोगों का कोई भला नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ के किसान कर्ज से लदें हैं और इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों का लगातार ठगा जा रहा है, प्रदेश में आदिवासियों का शोषण हो रहा है। जंगल कट रहे हैं, राज्य बनने के 15 साल बाद भी आदिवासियों की हालत जस से तस हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और लोग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व विरोध व जन आंदोलन करने की स्थिति में भी नहीं है। अब सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से ही उम्मीदें हैं। वे ही छत्तीसगढ़ और इस प्रदेशवासियों का भला कर सकते हैं।
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने कहा कि आज पार्टी के लिए विशेष दिन हैं जब राजा महेन्द्र बहादुर सिंह जैसे वरिष्ठतम सदस्य का आशीर्वाद हमारे साथ हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) में प्रवेश किया है। इस पार्टी में वे संरक्षण की भूमिका में रहेंगे। मैं और पूरी पार्टी उनके आशाओं के अनुरूप पुन: छत्तीसगढ़ के निर्माण का कार्य करेंगे।

Leave a Reply