• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साईंस कालेज में नि:शुल्क संस्कृत शिक्षण केन्द्र

Sep 4, 2016

दुर्ग। साईंस कालेज दुर्ग में अंचल के छात्र-छात्राओं/नागरिकों में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर के साथ अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है। यह केन्द्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा संचालित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम नई दिल्ली के द्वारा आरंभ किया गया है। यूजीसी ने इस प्रकार का देश भर में प्रशिक्षण हेतु डीम्ड यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। इसका मुख्य उददेश्य संस्कृत शिक्षा की व्यापकता को नागरिक के पहुंच में जाना है।
प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में केवल साईंस कालेज दुर्ग को प्राधिकृत किया गया है। संस्था में इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक वर्षीय प्रथम दीक्षा तथा द्वितीय दीक्षा पाठयक्रम संचालित किया जा रहा है।। प्राचार्य ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि इस पाठयक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं /प्राध्यापकों/कर्मचारी के अतिरिक्त अन्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सामान्य नागरिक भी भाग ले सकते है। पाठयक्रम पूर्ण होने के पश्चात राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।
प्राचार्य ने आशा व्यक्त किया कि इस पाठयक्रम में सामान्य नागरिक घरेलु महिलाएं, बुजुर्ग तथा अन्य छात्र-छात्रायें बहुतायता की संख्या में पाठयक्रम में भाग लेगें तथा भारतीय भाषा एवं संस्कृत के सम्बर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। महाविद्यालय में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम, नई दिल्ली द्वारा श्री लोकेश कुमार जैन को संस्कृत प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply