भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता के तहत युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान बी.कॉम. के देवेन्द्र पटनायक, (ये वायु ये भू हमारा खजाना हैं! हमें मिलकर देश को स्वच्छ बनाना हैं!!) द्वितीय स्थान अंकित सिंह 12वीं श्री शंकरा सेक्टर – 10 (स्वच्छता एक अभियान! यही हमारा अभिमान!!) तृतीय स्थान आयुश श्री श्रीमल 11वीं डी.पी.एस. रिसाली (एक दो एक दो कचरा उठाकर हरे, नीले डब्बे में फेक दो) ने प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट की मिट्ठू, प्रियंका शर्मा, मारिया रिजवी ने 3 प्रतिभागियों का चयन किया। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवष्यकता की वस्तुएँ देकर मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं, के भाव को चरितार्थ करती हैं। ट्रस्ट की सदस्य मिट्ठू एवं मारिया रिजवी एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों द्वारा समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर कैरियर मार्गदर्षन की कायर्शालाएँ आयोजित कर छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।