• Thu. May 9th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला विधिक अधिकार स्पर्धा में कन्या महाविद्यालय की छात्राएं पुरस्कृत

Apr 14, 2018

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित महिला विधिक अधिकार स्पर्धा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि इस स्पर्धा में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें भारतीय संविधान, घरेलू हिंसा, दहेज, संपत्ति अधिकार, मूल अधिकार, उत्पीडऩ संबंधी शिकायत आदि से संबंधित विधिक जानकारी के प्रश्न पूछे गये थे। इसके पूर्व कार्यशाला के माध्यम से विशेषज्ञों ने विधिक अधिकारों की जानकारी दी थी।दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित महिला विधिक अधिकार स्पर्धा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि इस स्पर्धा में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें भारतीय संविधान, घरेलू हिंसा, दहेज, संपत्ति अधिकार, मूल अधिकार, उत्पीडऩ संबंधी शिकायत आदि से संबंधित विधिक जानकारी के प्रश्न पूछे गये थे। इसके पूर्व कार्यशाला के माध्यम से विशेषज्ञों ने विधिक अधिकारों की जानकारी दी थी। स्पर्धा में प्रथम कु. जूली सोनछत्रा को दो हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया द्वितीय स्थान पर धारणी को पन्द्रह सौ का नगद पुरस्कार तथा पांच सांत्वना पुरस्कार में नेहा जायसवाल, दीशा वर्मा, तृष्णा पोखरेल, वर्षा त्रिपाठी, वंदना नायक को एक-एक हजार का पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने पुरस्कार प्रदान किए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. के.एल. राठी ने छात्राओं को बधाई दी।

Leave a Reply