भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में इसी सत्र से बी.ए. पाठ्यक्रम को 60 सीटों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। विद्यार्थी अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान एवं अर्थशास्त्र में से किन्हीं तीन विषयों का चयन प्रथम वर्ष के लिए कर सकते हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.durguniversity.ac.in पर 30 सितम्बर से पहले पंजीयन करना होगा।भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन के उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मिल चुकी है तथा विश्वविद्यालय ने भी निरीक्षण कर लिया है। इस सत्र के लिए 60 सीटों की स्वीकृति मिली है। महाविद्यालय में बी.एस.सी, होम साइंस, मैथ्स, कम्प्यूटर साइंस, माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक, इ.मा.बा., बी.सी.ए., बी.कॉम., बी.कॉम विथ कम्प्यूटर एप्लिकेशन में प्रवेश जारी है।
उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर (पी.जी.) के प्रथम सेमेस्टर बॉटनी, बायोटेक, होम साइंस, होम साइंस टेक्सटाइल एवं क्लोदिंग, होम साइंस चाइल्ड डेवलपमेंट, केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, मैथ्स, कम्प्यूटर साइंस, जूलॉजी, इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी, एम.कॉम., बी.एड. एवं पी.जी.डी.सी.ए. में भी प्रवेश जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा। अधिक जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.bmmbhilai.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा मोबाइल 9425234503, 7974257413 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।