• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संजय रुंगटा ग्रुप ने किया फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन

Dec 13, 2020

Sanjay Rungta Group organises Fit India Movementभिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान मेंभारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसारराष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा”फिट इंडिया मूवमेंट” का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों केअनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत”फिटनेस का डोस आधा घण्टा रोज ” इस कथन को सार्थक बनाते हुए संस्था के स्वयंसेवको सतीश बघेल गृह जिला दंतेवाड़ा एवं जितेश्वरी सिन्हा गृह जिला दुर्ग क्षेत्र में इस फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इसमे इन क्षेत्रो के बच्चों ने भी अपनी विशेष भूमिका निभाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस और स्वछता के प्रति लोगो को सार्वजनिक रूप से जागरूकता बढ़ाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए यह बताया गया कि वर्तमान मे फैली महामारी ‘ कोरोना ‘ से बचाव हेतु कैसे हम फिट होकर ज्यादा से ज्यादा सावधानी रखते हुए अपने जीवन के साथ साथ अन्य लोगो का जीवन भी बचा सकते है|
इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन संस्था के प्राचार्य डॉ एस वी देशमुख के मार्गदर्शन मे रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी नोवेल कुमार साहू तथा स्वयसेवक सतीश बघेल, अभिषेक त्रिपाठी, चित्रांशी पटेल, जितेश्वरी सिन्हा द्वारा किया गया।

Leave a Reply