Daily Archives: December 16, 2020
संजय रूंगटा ग्रुप में जर्नल पेपर राइटिंग और प्रोजेक्ट प्रपोजल लेखन पर वेबिनार
भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा जर्नल पेपर राइटिंग और प्रोजेक्ट प्रपोजल राइटिंग पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉ विनोद कुमार शर्मा प्रोफेसर, वीआईटी विश्वविद्यालय, वेल्लोर, तमिलनाडु, वेबिनार के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने शोध पत्र लेखन विधि, इसके विभिन्न अनुभागों, प्रकाशन प्रक्रिया और साहित्यिक चोरी की गहन जानकारी दी। उन्होंने परियोजना प्रस्ताव लेखन और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी वर्णन किया।किसी भी शोध पत्र का एक प्राथमिक लक्ष्य उस शोध के परिणाम को बताना है।
दुर्ग विवि ने योजना आयोग एवं कंपनी सेक्रेटरी संस्थान के साथ किया एमओयू
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने इनफ्लिबनेट केंद गुजरात के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। इसका सीधा लाभ विश्वविद्यालय के समस्त विषयों के शोधार्थियों को मिलेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग तथा नई दिल्ली स्थित भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के साथ भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन एमओयूज का लाभ शोधार्थियों के साथ-साथ अऩ्य विद्यार्थियों को भी मिलेगा।
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के अरविंद बने अध्यक्ष, छग के अरविंद ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री
भिलाई। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अरविंद मधोक, महासचिव पद पर हीरल सेठ एवं कोषाध्यक्ष के पद पर अतिन तिवारी चुने गए। ऑर्गेनाईजिंग सेक्रेटरी के पद पर छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह को चुना गया है। अधिवक्ता अजय कुमार श्याम किशोर त्रिपाठी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। फेडरेशन शीघ्र ही 2021-22 का खेल कैलेण्डर भी जारी करेगा।
विधवा बहू का कन्यादान कर इस क्षत्रिय ने सकल समाज को दिखाई नई राह
भिलाई। जवान बेटे की अर्थी को कंधा देने वाले पिता के दुखों को बयान करने के लिए शब्द नहीं मिलते। वहीं विवाह के महज डेढ़ साल के भीतर पति के अकास्मिक निधन के बाद पहाड़ जैसी जिंदगी को सहना एक स्त्री के लिए पल-पल मरने के समान है। ऐसे में बहू के प्रति ससुर के उत्तरदायित्व की अनुकरणीय मिसाल ने क्षत्रिय समाज में एक आदर्श को स्थापित किया है। इस पिता ने सजल नयनों से अपनी विधवा बहू को बेटी मानकर उसका कन्यादान कर उसका घर एक बार फिर बसा दिया।
महिलाओं के प्रॉडक्ट्स को अमेजन पर ऑनलाइन बेचने महापौर ने की पहल
भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटे हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रॉडक्ट्स के विक्रय के लिए एक ओर जहां मदर्स मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अब उनके प्रॉडक्ट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन बिक्री के लिए भी उपलब्ध होने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले महापौर पावर हाउस स्थित गो धन न्याय योजना केंद्र गए थे। तब महिलाओं ने महापौर को बताया था कि दीपावली के अवसर पर उन्होंने गोबर से बनाए दीये जमकर बेचे और काफी मुनाफा कमाया। लेकिन दीपावली के बाद उनका प्रोडक्ट नहीं बिक रहा है। महिलाएं गोबर से दीये, मूर्तियां, गमले आदि बनाने के साथ ही फिलनाइल, पापड़, आचार, मोमबत्ती आदि भी बना रहे हैं। प्रॉडक्ट की ब्रांडिंग और सेल की बेहतर प्लानिंग नहीं होने की वजह से महिलाएं परेशान है।