• Thu. May 9th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

इनोवेशन में संतोष रूंगटा की छात्रा को मिला दूसरा स्थान

Jul 4, 2021
Santosh Rungta Innovation Award

भिलाई। राज्य स्तरीय नवोन्मेष स्पर्धा में संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडीआर-सीएसटी की छात्रा दीपशिखा साहू को दूसरा स्थान मिला है। उनके प्रॉडक्ट इकोफ्रेंडली लिक्विड डिटर्जेंट ‘स्वरूपम’ को खूब सराहा गया। यह पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पादों से बना है। यह कपड़ों के साथ ही हाथ एवं त्वचा के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। इसका आयोजन दुर्ग साइंस कालेज ने किया था।दीपशिखा ने बताया कि आम डिटर्जेंट में मिले हानिकारक रसायन के कारण न केवल कपड़ों को बल्कि कई बार हाथों को भी नुकसान पहुंचता है। डिटर्जेंट पाउजर कई बार पानी में ठीक से नहीं घुलता और कपड़ों पर चिपका रह जाता है। इससे तरह तरह की स्किन एलर्जी होती ह। इसलिए उन्होंने लिक्विड डिटर्जेंट का फार्मूला तैयार किया। इस इकोफ्रेंडली लिक्विड डिटर्जेंट को नाम दिया, ‘स्वरूपम’। यह महंगे केमिकल डिटर्जेंट्स की तुलना में आधी कीमत पर तैयार हो जाएगा। यह पूरी तरह इको फ्रेंडली होगा।
दीपशिखा ने बताया कि ‘स्वरूपम’ में सोडियम बायकार्बोनेट, वाइट विनिगर एक्सट्रेक्ट, नींबू और टीथ्री का उपयोग किया गया है। लिक्विड होने के कारण यह पानी में तुरन्त घुल जाता है। नींबू में दाग हटाने की और टीथ्री में कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता होती है। इसके अलावा सोपनट जैसी प्राकृतिक वस्तुएं इसमें मौजूद होंगी। महक के लिए इसमें रसायनों की बजाय प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया जाएगा। यह डिटर्जेंट शिशुओं के वस्त्र धोने के लिए भी पूरी तरह से सेफ होगा।
दीपशिखा संतोष रूंगटा समूह (आर-1) द्वारा संचालित जीडीआरसीएसटी में बीबीए की छात्रा है। उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से इस स्टार्टअप आइडिया को एक कंपनी में बदलने की ठान ली है। के लिए दीपशिखा ने अपने दोस्तों के साथ शुरुआत करने की ठान ली है।
बता दें कि इस आइडिया कॉम्पीटिशन में प्रदेशभर से प्रविष्ठियां मिली थी, जिसमें से 17 को पहले राउंड में चुना गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सिर्फ 10 मिनट का समय दिया गया था, जिसमें उन्हें अपना स्टार्टअप आइडिया साझा करना था। इसमें दीपिका ने अपने आइडिया से एक्सपर्ट्स को प्रभावित किया। समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने दीपशिखा को उसकी इस कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके स्टार्टअप को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply