• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

एमजे कालेज के बच्चों ने सीखा राजयोग, भेंट की व्हीलचेयर

Oct 8, 2021
MJ Nursing donates wheelchair to Brahmakumaris

भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने आज ब्रह्मकुमारी संस्थान सेक्टर-7 में राजयोग की जानकारी प्राप्त की। इस सत्र को संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी अंकिता ने विचारों को व्यवस्थित करने, स्थिर प्रज्ञ होने तथा बाहरी प्रभावों से स्वयं को मुक्त रखने की तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैसा साधन दे सकता है पर सुख और संतुष्टि नहीं दे सकता, इसलिए पैसों के पीछे नहीं भागना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य ईश्वर के अंश हैं और उनसे जुड़कर अपनी क्षमताओँ और ऊर्जा को निरंतर बनाए रख सकते हैं। यह कुछ-कुछ खुद को रिचार्ज करने जैसा है। खुशी और संतुष्टि का स्रोत हमारे भीतर है, उसे पहचानकर जगाना होगा। उन्होंने ध्यान की व्याख्या भी की और बताया कि राजयोग इन सभी में श्रेष्ठ है। यह स्वयं पर राज करने का योग है। इसका अभ्यास कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।
ब्रह्मकुमारी प्राची ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि आज इतनी बड़ी संख्या में शक्तियां एक साथ पधारी हैं। माता पार्वती, लक्ष्मी एवं सरस्वती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति, धन संपत्ति और विद्या-बुद्धि सबका स्रोत शक्ति ही है।
अंत में ब्रह्मकुमारी केन्द्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी आशा बहन ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और जीवन में अच्छे से अच्छा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जे डैनियल तमिलसेलवन, उप प्राचार्य सिजी थॉमस, व्याख्याता गीता साहू ने विद्यार्थियों की तरफ से केन्द्र को एक फोल्डिंग व्हील चेयर प्रदान किया।

Leave a Reply