• Wed. May 1st, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में इंडक्शन प्रोग्राम

Oct 27, 2021
Induction programme at KEC

सफल होने के लिए जज्बा और जुनून चाहिए – विजय मैराल
भिलाई। कृष्णा इंजीनियरिंग और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज में इनडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का कालेज परिसर में स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज की महत्ता के साथ ही कॉलेज की फैकल्टी और सुविधाओं और कॉलेज के शिक्षण उद्देश को छात्रों के साथ शेयर किया। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय मैराल, डायरेक्टर डॉ. वॉय आर कटरे, कृष्णा इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. अजय तिवारी और गणित के विशेषज्ञ जीके गोस्वामी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। संचालन सुश्री भारती ने किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए श्री मैराल ने कहा कि आप सब अब अपने पढ़ाई के अंतिम पड़ाव में है। यह अवसर है, अपने सपनों को साकार करने का। इस दिशा में सबसे बड़ी आवश्यकता अपनी काबिलियत बढ़ाने की है, और उस के लिए आप इस कॉलेज, शिक्षक और यहां की सुविधाओं का पूरी स्वतंत्रता के साथ भरपूर उपयोग कर सकते हैं। हमने पूरी व्यवस्था की है, सिलेबस से हट कर विभिन्न रूप से आपको तैयार करने की, यह अब आप पर निर्भर है। बस खुद में जज्बा रखे और खुद को साबित करने अपने लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर न छोडे। हम आप की काबिलियत बढायेंगे।
आगे नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि यहां बैठे हर विद्यार्थियों के मन में आंखों में कई सपने है। जिसे पूरा करने केलिए वे इस कॉलेज में प्रवेश लिए है। हर कोई उत्कृष्ट है। हर किसी में संभावनाएं है बढ़िया करने की। कॉलेज के शिक्षक, मैनेजमेंट की तरह सें सभी का खुली बाहों से स्वागत करता हूं और आप सब ने जो भी सपने संजोए है, उन्हें पूरा करेंगे। आज से 3 -4 साल बाद जब इस कॉलेज से पढ़ कर निकलेंगे तो आप सब को खुद पर गर्व महसूस होगा।
आगे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. कटरे ने कहा कि आप में जो भी आशाएं, इच्छाएं, संभावनाएं और जो भी सपने है। उन्हे पूरा करने के लिए ही चेयरमेन आंनद त्रिपाठी ने कृष्णा इंजीनियरिंग के साथ कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज शुरू किए है। वे खुद एक शिक्षक है और शिक्षा को नई ऊंचाई पर लेने जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक अलग तरह का कालेज है। यहां सेलेबस के अलावा कम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश के साथ ही इंडस्ट्रीड विजित, प्लेसमेंट, ऑल ओवर डेवलपमेंट कराते हैं।
अंत में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि आज कल बच्चे काफी होनहार है, लेकिन वे शॉटकट ज्यादा भरोसा करते हैं। विद्यार्थियों को लॉजिकली स्ट्रांग होना चाहिए। हर चीज को रटिए मत बल्की समझने का प्रयास करें। रोज मेहनत करें। ऐसा नहीं कि परीक्षा के दिन रात भर पढ़े। रोज पढ़िएं और कठी मेहनत कीजिए। अंत में कॉलेज के स्टाफ ने सभी को कॉलेज कैम्प का भ्रमण कराया।

Leave a Reply