• Sat. May 18th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

आइए जानें क्या कहती है आपकी अनामिका की लंबाई

Mar 25, 2022
What does your Ring Finger Say

भिलाई। आपकी हथेली, आपकी कलाइयां समुद्रशास्त्र के मुताबिक बहुत कुछ कहती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि उंगलियों की लम्बाई भी आपके व्यक्तित्व की चुगली कर सकती हैं। इसलिए अब जब आप किसी से कुछ छुपाना चाहें तो सबसे पहले अपनी उंगलियों को छुपाएं। क्योंकि आपकी उंगलियों की लंबाई आपके राज खोल सकती है।
यहां हम बात कर रहे हैं अनामिका उंगली की लम्बाई की। यह शोध पुरुषों के हाथों पर किया गया है, इसलिए फिलहाल हम यही कहेंगे कि पुरुष इसे गंभीरता से ले सकते हैं। मध्यमा हाथ की सबसे लंबी उंगली होती है। इसके बाद अंगूठे की तरफ तर्जरी और कनिष्ठा (कानी उंगली) की तरफ अनामिका। अंग्रेजी में इसे रिंग फिंगर भी कहते हैं।
अनामिका मध्यमा से छोटी और कनिष्ठा से बड़ी होती है। पर एक उंगली के पार तर्जनी के साथ उसकी तुलना बहुत कम लोग ही करते हैं। यदि अनामिका तर्जनी से लंबी होती है तो जातक आकर्षिक व्यक्तित्व का स्वामी होता है और बहुत जल्दी लोगों में घुलमिल जाता है। ऐसे लोग थोड़े आक्रामक होते हैं और जोखिम उठाने के लिए भी तैयार रहते हैं। इनकी कमाई-धमाई भी ठाक ठाक होती है।
अब आइए बात करते हैं, ऐसे लोगों की जिनकी अनामिका तर्जनी से छोटी होती है। ऐसे लोग आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं पर अकसर कठोर स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग एकांतप्रिय हो सकते हैं और इन्हें पसंद नहीं कि कोई वक्त-बेवक्त इन्हें डिस्टर्ब करे। पर प्यार के मामले में इनके हाथ निराशा ही अधिक लगती है क्योंकि ये अपनी तरफ से पहल नहीं कर पाते और अपनी बात रख नहीं पाते।
जिनकी अनामिका की लंबाई तर्जनी के बराबर होती है वे शांत स्वभाव के और कुछ-कुछ स्वामिभक्त टाइप के होते हैं। ये विश्वसनीय होते हैं और मध्यस्थता करने में निपुण होते हैं। इनका जीवन काफी सेट टाइप का होता है। सबकुछ योजनाबद्ध ढंग से चलता रहता है। इनका व्यवहार बेहद संतुलित और मर्यादित होता है।

(Pic Credit : tips-and-tricks.co)

Leave a Reply