• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पृथ्वी की सुरक्षा में सूक्ष्म जीवों का अमूल्य योगदान है

Apr 23, 2022
micro organisms play an important role in safety of earth

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा पृथ्वी की सुरक्षा में सूक्ष्म जीवों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। सर्वप्रथम विभागीय परिषद की अध्यक्ष लिजा चन्द्राकर ने विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाया।
इस वर्ष की थीम थी “अपने ग्रह में निवेष करें”। एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर की विद्यार्थियों ने एक लद्यु नाटिका के द्वारा पृथ्वी के निर्माण से लेकर वर्तमान समय में पृथ्वी की सतहों में सूक्ष्मजीवों की भूमिका को वर्णित किया एवं लाभकारी सूक्ष्मजीवों से संबंधित शोध कार्यों द्वारा पृथ्वी की सुरक्षा करने की अपील की। एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर की विद्यार्थियों ने विष्व पृथ्वी दिवस के इतिहास एवं उससे संबंधित रोचक प्रष्नोत्तरी के माध्यम से अतिरिक्त जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियांे ने पृथ्वी की रक्षा करने की शपथ ली। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डाॅ. प्रज्ञा कुलकर्णी, रेखा गुप्ता, नीतू दास, अनामिका शर्मा एवं प्रिया साव उपस्थित थे।

Leave a Reply