• Wed. May 8th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य महाविद्यालय में मना विश्व स्वास्थ्य दिवस

Apr 7, 2022
Health day at SSMV

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के आईक्यूएसी के द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक, मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। इसी उद्देश्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए ह रसाल 7 अप्रैल 2022 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम “हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य“ है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। हमारे स्वास्थ्य में इस पृथ्वी का खास योगदान होता है. इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी धरती को भी स्वस्थ्य रखना जरूरी है। भारत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर योग अमृत महोत्सव मना रहा है जो कि लोगों को संपूर्ण तरीके से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का निदान भी बताता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज (सिम्स) भिलाई के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गैर शैक्षणिक एवं छात्र छात्राओं कुल मिलाकर 96 लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वस्थ्य जीवन होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ लोग आर्थिक उन्नति में योगदान देते हैं, स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक कार्य करते हैं।
महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने कहा कि पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं, जिससे लोग संक्रमित हो रहे हैं। लोगों में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए।

Leave a Reply