• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

हेमचंद विश्वविद्यालय को मिला नया डीसीडीसी, क्रीड़ा संचालक

Jun 24, 2022
Offline admission to colleges

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में दो अधिकारियों की पदस्थापना की है। इनमें संचालक महाविद्यालय विकास परिषद (डीसीडीसी) एवं क्रीड़ा अधिकारी शामिल हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया की क्रीडा संचालक के पद पर शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन के क्रीडा अधिकारी दिनेश नामदेव ने प्रतिनियुक्ति पर 21 जून 2022 को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इसी प्रकार वि.वि. के संचालक, महाविद्यालय विकास परिषद (डी.सी.डी.सी.) के पद पर शासकीय महाविद्यालय, सिमगा में अर्थशास्त्र विभाग की सहा. प्राध्यापक डाॅ. प्रीता लाल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डाॅ. लाल शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगी।

Leave a Reply