• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

आजादी के अमृत काल में स्वर्ण राष्ट्र का निर्माण हो प्राथमिकता – सिंह

Aug 16, 2022
Indipendence Day in Science College

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत एक सबल एवं सुदृढ़ प्रजातांत्रिक देश बन चुका है। अनेक प्राकृतिक आपदाओं एवं वैश्विक महामारी के काल में भारत तुलनात्मक रूप से विश्व के अन्य देशों की तुलना में बेहतर साबित हुआ है।
प्राचार्य ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि झंडे के केसरिया रंग आंतरिक शक्ति, साहस एवं त्याग, सफेद रंग ईमानदारी, पवित्रता एवं शांति तथा हरा रंग समृध्दि, उर्वरता और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक ही नही बल्कि एक राष्ट्र की एकता, शक्ति, विचार और उद्देश्य का प्रतीक होता है। हमारा आज का बढ़ाया हुआ हर कदम हमारी कल की दशा और दिशा निर्धारित करता है। स्वाधीनता के 75 वें महापर्व आजादी का अमृत महोत्सव में हमारे लिए यह अनिवार्य हो जाता है कि हमारा हर निर्णय ऐसा हो जो अगले 25 साल के अमृत काल में हमारे सपनों के भारत का निर्माण कर सके।
सुई से सेटेलाइट और रूई से राकेट तक का सफर हमने अब तक पूर्ण चेतना के साथ तय किया है, किंतु ये उपलब्धियां हमारी आतंरिक उड़ान भर है। आजादी के अमृत काल के लिए हमारा एक ही संकल्प होना चाहिए कि हम राष्ट्र हित में समर्पित हो जाये एवं एक स्वर्ण राष्ट्र का निर्माण कर पुनः विष्व गुरू का स्थान प्राप्त कर सके। इन सबके लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा की है। शिक्षा को उत्कृष्ट स्तर पर पहुंचाने में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण साबित होगी।
महाविद्यालय परिवार के द्वारा देश की रक्षा में शहीद हुए महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्रों शहीद निरीक्षक, विनोद ध्रुव, शहीद एपीसी नारद निषाद, शहीद आरक्षक थानसिंह, शहीद महेन्द्र प्रताप सिंह यादव एवं शहीद सहायक प्लाटून कमांडर नारद राम निषाद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजलि दी गयी। इसके पश्चात् महाविद्यालय के एन.सी.सी एवं एन.एस.एस. छात्र एवं छात्रा विंग के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए गए।
कार्यक्रम में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में एन.सी.सी, एन.एस.एस. एवं यूथ रेडक्रास सोसायटी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply