• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

हेमचंद यादव विवि की प्रावीण्य सूची में छाए शंकराचार्य के विद्यार्थी

Sep 27, 2022
SSMV Students Shine in HYU Merit List

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बी.काॅम. बी.सी.ए., बी.ए.एवं एम.एस.सी (कम्प्यूटर विज्ञान), एम.एस.सी. (माइक्रोबायोलाॅजी), एम.ए. (अंग्रेजी), एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.एड. की प्रावीण्य सूची घोषित की गयी । उक्त सूची में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, भिलाई नगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान बनाया। वर्ष 2020 के लिए विश्वविद्यालय विनियम के प्रावधान अनुसार दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्वर्ण पदक के लिए बी.सी.ए. की छात्रा मेघा जैन को भूमित्रा गुप्ता स्मृति स्वर्ण पदक के लिए घोषित किया गया है।

निम्नलिखित छात्र/छात्राओं ने प्रावीण्य सूची 2021 में अपना नाम दर्ज करायाः-
बी.सी.ए. अंतिम – आर. सौजन्या ने प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया ।
बी.काॅम. अंतिम – प्रतिक्षा षष्ठम् स्थान एवं कुलजीत कौर ने सप्तम स्थान स्थान प्राप्त किया।
बी.ए. अंतिम – मोनिका गोता ने नवम् स्थान प्राप्त किया।
एम.एस.सी. अंतिम (कम्प्यूटर विज्ञान) – ऐश्वर्या टेम्बेकर ने प्रथम स्थान, अमरून निशा ने द्वितीय स्थान, नयनश्री श्रीवास्तव ने चतुर्थ स्थान, अमित कुमार सिंह ने पंचम स्थान एवं खुशबू ठाकुर ने सप्तम स्थान प्राप्त किया।
एम.एस.सी. (माइक्रोबायोलाॅजी) – निधी डोंगरे षष्ठम् स्थान प्राप्त किया।
एम.काॅम. – संचिता साहा राॅय षष्ठम् स्थान प्राप्त किया।
एम.ए. अंग्रेजी – सुप्रिया पाॅल ने सप्तम स्थान स्थान प्राप्त किया।
एम.ए. अर्थशास्त्र. – स्नेहा कुमारी षष्ठम् स्थान प्राप्त किया।
एम.एड. – प्रीति देवांगन तृतीय स्थान, सगुफ्ता सिद्दीकी ने पंचम स्थान, घुंघरू कुमारी सिन्हा ने सप्तम एवं सुरभि तिवारी ने दसम स्थान प्राप्त किया।
उक्त गौरवमयी सफलता के लिए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन श्री आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं अतिरिक्त निदेशक डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, उप प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply