• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

आज का राशिफल

Dec 15, 2014

मेष : सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
वृष : परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। >>>
मिथुन : निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। व्ययों में कमी करें। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।
कर्क : आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
सिंह : आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।
कन्या : सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
तुला : नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।
वृश्चिक : क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लापरवाही से काम न करें।
धनु : दांपत्य जीवन सुखद। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है।
मकर : परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधाएं आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है।
कुंभ : नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
मीन : नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। काम में जल्दबाजी नहीं करें।

Leave a Reply