• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बहुत परेशान कर सकती है पित्ताशय की पथरी

May 15, 2015

gall stones can get you deshelvedभिलाई। पित्ताशय की पथरी रोगी की जान भी ले सकती है। दवाइयों का अकसर पथरी पर कोई असर नहीं होता और अंत में आपरेशन ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। यदि इसमें भी देर हो जाए तो मरीज न केवल असहनीय पीड़ा सहता है बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकता है। अपोलो बीएसआर अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित बैंगानी ने बताया कि पित्ताशय की पथरी को लेकर आम तौर पर लोग लापरवाह होते हैं जो ठीक नहीं है। पथरी दवा से नहीं गलती और न ही अपने आप ठीक होती है। पथरी बनने के बाद गालब्लैडर नॉन फंक्शनल हो जाता है। आगे  पढ़ें  इसलिए सर्जरी द्वारा गॉल ब्लैडर को ही निकाल दिया जाता है जिसका स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। सर्जरी दो तरीके से की जा सकती है। दूरबीन पद्धति से आपरेशन करने के लिए मरीज के पेट पर चार स्थानों पर छेद किए जाते हैं। अत्याधुनिक तकनीक से अब केवल एक ही छेद से यह आपरेशन किया जा सकता है। पथरी के इलाज का यही सर्वाधिक प्रचलित और आधुनिक तरीका है। किसी-किसी मरीज में ही बड़े आपरेशन की जरूरत पड़ती है।
क्या करता है गालस्टोन
बिलीरुबिन की प्रोसैसिंग लिवर में होती है और यह बाइल (पित्त) में चला जाता है। पित्त गाल ब्लैडर में स्टोर होता है। यह एक ट्यूब से होकर अंतडिय़ों में जाता है ताकि फैट को पचाने में सहायता मिल सके। गाल ब्लैडर में पथरी हो और वह पित्त नली में चली जाए तो पित्त का प्रवाह रुक जाता है। पित्त वापस लिवर में आकर सूजन पैदा करता है। इस स्थिति में उबकाई आएगी और पेट भरा-भरा सा महसूस होगा। रक्त में बिलीरुबिन एकत्रित होने पर पेशाब, त्वचा एवं आंखें पीली पड़ जाती हैं। इसे सर्जिकल जांडिस कहते हैं।
स्टोन जिधर भी खिसके मुसीबत
स्टोन गालब्लैडर से निकल कर पित्त नली में पहुंच जाय तो पीलिया और पैंक्रियाज नली में पहुंच जाय तो पैंक्रिटाइटिस होने का खतरा रहता है। पैंक्रिटाइटिस में मृत्यु-दर बहुत अधिक है और पथरी इसकी सबसे बड़ी वजह होती है।
किन राज्यों में अधिक
पित्त की थैली में पथरी अब आम बीमारी हो गई है। अधिक दूध और दुग्ध उत्पाद का प्रयोग करने वाले राज्यों में यह बीमारी ज्यादा होती है। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में यह बीमारी अधिक पायी जाती है।
किस उम्र में खतरा
40 साल से अधिक उम्र के 20-25 प्रतिशत लोगों को यह बीमारी होती है। महिलाओं में यह संख्या ज्यादा है। साधारण भाषा में कहा जाता है कि रजस्वला, 40 से अधिक उम्र की भारी शरीर वाली महिलाओं को यह खतरा सर्वाधिक होता है। 40 साल से अधिक उम्र की 30 प्रतिशत महिलाओं में यह बीमारी आम है। गर्भावस्था के दौरान हारमोन्स में बदलाव, मधुमेह, अत्यधिक उपवास करने एवं जंक फूड से पथरी का खतरा बढ़ जाता है। पहले जहां महिलाओं में ही यह खतरा अधिक होता था वहीं अब पुरुषों में भी गाल स्टोन या सीबीडी स्टोन एक आम समस्या बन गई है।
पथरी के बारे में यह भी जानें
पथरी का जन्म गाल ब्लैडर में ही होता है। पथरी बनने के बाद गाल ब्लैडर काम करना बंद कर देता है। लिवर से दो नलियां निकलकर छोटी आंतों की तरफ जाती हैं। इसे कॉमन हेपाटिक डक्ट कहते हैं। गाल ब्लैडर इसी नली से जुड़ा होता है। पथरी गाल ब्लैडर और हेपाटिक डक्ट के बीच कहीं फंसती है तो उसे गालस्टोन कहते हैं। किन्तु यदि वह यहां से गुजर कर आगे छोटी आंत तक पहुंच जाती है तो उसे सीबीडी स्टोन कहते हैं। नली के इस भाग को कॉमन बाइलरी डक्ट कहते हैं। सीबीडी जहां छोटी आंत से जुड़ती है वहीं पर पेंक्रियाज की नली भी जुड़ती है। पथरी पेंक्रियाज में चली जाए तो पैंक्रिटाइटिस हो जाता है।
देर से होती है पहचान
गालब्लैडर स्टोन को लोग अकसर जल्दी समझ नहीं पाते क्योंकि केवल 25 से 30 प्रतिशत लोगों में इसके शुरुआती लक्षण दिखते हैं, वह भी स्टोन बनने के काफी समय बाद। स्टोन बनने के बाद पेट में दर्द महसूस होता है, लेकिन जिनको दर्द या लक्षण नहीं महसूस होते वे इस बीमारी को हल्के में लेते हैं। जानते हुए भी कि उन्हें पथरी है, वे गंभीर नहीं होते। यह कभी-कभी जानलेवा साबित होता है।
गालब्लैडर से कैंसर की संभावना
हालांकि गालब्लैडर कैंसर का कारण नहीं है किन्तु देखा यह गया है कि जिन मरीजों को गालब्लैडर कैंसर है उनमें से 80 प्रतिशत मरीजों को पहले पथरी थी।
क्या हैं गालस्टोन के लक्षण
पेट में दायीं तरफ ऊपर की ओर तेज दर्द, जिसे बिलयरी पेन कहते हैं। यह खाने के बाद शुरू होता है और बहुत तेज होता है। रोगी छटपटाने लगता है। अकसर उल्टी होना। दर्द शुरू होने के तीन-चार दिन तक दर्द का बने रहना। बुखार के साथ पेट फूलना, पेट में गैस बनना। खाना हजम ना होना। पेट भारी रहना। साथ ही पीलिया या जांडिस होना।
कैसे करें बचाव
हेल्दी डाइट लें। वजन नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम करें। अगर अधिक वजन है तो इसे धीरे-धीरे कम करने का प्रयास करें। गालब्लैडर में बनने वाला स्टोन कोलेस्ट्रॉल स्टोन कहलाता है। कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें जिससे कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता रहे। चालीस साल से अधिक उम्र होने पर नियमित गालब्लैडर की जांच करायें।

10 thoughts on “बहुत परेशान कर सकती है पित्ताशय की पथरी”
  1. Sir mera name Manoj hai
    i belong to bihar
    sir meri aunty ko 6 monts pahle gall stone ki sikayat hui thi
    Then operate karke Dr. ne gall blader nikal diya
    bt ab unki eye & body pila hona suru hua to fir dusre
    Dr.se mile to unhone Cancer sabit kiye or bole ki ye gall blader nikal ne ke karan ye problem hui hai
    so u please advised me

  2. Sir mery wife ko pitt ki patari jyada hai. Per koi dard nahi hai.kya aryuved se thi ho sakta hai

  3. Sir mere friend ki sister k pit m pathri ban rhi h uske ilaaj k baare m bataaye
    Or ye bhi k opration k baad kya uski presgnency m kya problems aa sakti h…. Plzzzz

  4. Sir,

    Our relative is GB pant in admit inki pit ki theli bada operation she nikal di uske teen din bad pet mein pani bad gaya VRCp , mir, etc ho gaya hai repots mein karan pata nahi chala an ye serious hain

    Pls koi gaide karein

    Thanks

  5. Meir mom kid Ajeet 62 h unknown gallbladder stone k opretion hua doctor ne cheers lgaya aur Boyle cancer k symptom faile h lever to unone higher centre Jane Ko Kanha …jib cancer koi test me n aya ..me kya karna chaiye ..1mahina hua h opretion k unknown…

  6. Sir mujhe 15mm ki stone hai gallbladder mai too kya agra mai ISka operation nhi krati too stone ka size increase ho skta hai agar size increase hota hai too kitne din mai increase hota hai meri age 20 hai so plz help me sir as soon as possible..

  7. I am 87 year old i have stone 21mm 19mm in gallbladder for last 10years but i don’t have problem but now days m facing little problem in my stomach. I always feel my stomach is full of foods and bad smeeling comes from stool. Should i go under operation or wait for stomach pain. As nkw i m getting old and weak. Plz rply
    Thnks
    Ramakant Lucknow

  8. Are there is neccsary to do operation if there is “sludge ball in gall bladder???

Leave a Reply