भिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इंदौर से प्रकाशित खेल पुस्तिका ‘विजन स्पङ्क्षट्र्स मास्टर्स’ का विमोचन किया। यह अंक मासिक पत्रिका के रूप में मार्च माह का अंक है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल को प्रोत्साहित करना और उसे जन जन तक पहुंचाना है। Read More
विजन स्पोट्र्स मास्टर का यह अंक बास्केटबाल कोच एवं छत्तीसगढ़़ प्रदेश बास्केटबाल संघ के महासचिव राजेश पटेल को, बास्केटबाल के उन्नयन में उनके सराहनीय योगदान के लिए समर्पित किया गया है। इस अवसर पर पत्रिका के भागीरथ राठौड़, प्रमुख संपादक राम शर्मा, विक्रम सिंह सिसङ्क्षदिया, प्रदेश बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, राजेश पटेल, यशराज राठौड़, बास्केटबाल कोच सरजीत चक्रबर्ती, रोहित पटेल, मनोज गुप्ता, विष्णु श्रीवास्तव, तिरुमल राव आदि उपस्थित थे।