भिलाई। उत्तर प्रदेश के सैफई में आयोजित छठवें सीनियर नेशनल पुरूष हॉकी चैंपियनशिप के लिये 27 संभावित खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। संभावित चयनित खिलाडिय़ों का कैम्प राजनांदगांव के अर्तराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दिनांक 19 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। जिसमें श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के 3 छात्रों वैभव सिंह चंदेल, तरूण यादव एवं चंद्रहास साहू का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया है। Read Moreये छात्र सैफई में आयोजित सीनियर नेशनल पुरूष हॉकी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ सीनियर पुरूष हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में भी महाविद्यालय से विभिन्न खेलों में शतरंज में शत्रुघन झा ने मलेशिया में, पावर लिफ्टिींग में अमनदीप सिंह गिल ने दक्षिण अफ्रीका में, नोहा रोनाल्ड साइकिल पोलो में, अमरदीप सिंह पड्डा ने बालबैडमिंटन में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ीयों की इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव, प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह एवं महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।