• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पेन्काक सिलट में अंबर को कांस्य पदक

Oct 4, 2016

Beach-Pencak-Silatभिलाई। बीच एशियन गेम्स 2016 में छत्तीसगढ़ के अंबर सिंह भारद्वाज ने पेन्काक सिलट खेल में कांस्य पदक जीता। अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आट्र्स खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज बीच एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2018 इंडोनेशिया के लिये क्वालिफाई कर लिया है।राजनांदगॉव के मूल निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अंतर्गत कबीरधाम जिले में पदस्थ निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने 24 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2016 तक वियतनाम के दानांग शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था। अंबर सिंह भारद्वाज (थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट) छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिला में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं जो राजनादगॉव जिला के वरिष्ठ मार्शल आट्र्स प्रशिक्षक सेन्साई मुरलीसिंह भारद्वाज के सुपुत्र हैं।
अंबर सिंह की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सचिव बलदेव सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष बशीर खान, छत्तीसगढ़ प्रदेश पेन्काक सिलट के अध्यक्ष राजीव चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश दुबे, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, महासचिव वरुण पांडे, राजनांदगांव जिला के सांसद अभिषेक सिंह, नीलू शर्मा, अध्यक्ष छ0ग0 राज्य भंडार गृह निगम एवं अध्यक्ष जिला कराते संघ राजनांदगॉव, छ0ग0 पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव, छ0ग0 हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी, सॉई हास्टल राजनांदगॉव के प्रबंधक राजेश्वर राव, जिला खेल अधिकारी राजनांदगॉव संजय पॉल, जिला कराते संघ के सचिव एवं प्रषिक्षक सेन्साई मुरली ंिसंह भारद्वाज, सहसचिव सतीश पदम, मीडिया प्रभारी दुर्गेष त्रिवेदी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण एवं राज्य की खेलप्रेमी जनता ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply