• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

खुद को ही ठगता है झूठा बोलने वाला

Mar 22, 2017

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी का आओ गुणवान बनें अभियान
Bhilaiभिलाई। सत्य एक अद्भुत शक्ति है, सत्य बोलने वाला शांत और निडर रहता है। चार चीजें सत्य है आत्मा, परमात्मा, प्रकृती और कर्म। कर्मों की गति भी सत्य है जिसका फल सभी को अवश्य मिलता है। उक्त उद्गार ब्रह्माकुमारी तेजस्वनी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन में आओ गुणवान बनें मासिक कार्यक्रम में कहीं। इस माह का गुण सत्यता था। तेजस्विनी ने कहा कि सच बोलने के संस्कार हमें बच्चों में बचपन से डालने चाहिए। झूठ के आधार पर बना जीवन कभी न कभी डह जाता है। झूठ को छिपाने के लिए भी झूठ बोलते हैं। झूठ बोलने वाले का मन सदा हलचल में रहता है। सच बोलने वाला दूसरों के दिल पर चढ़ता है, झूठ बोलने वाला स्वयं अपने आप को ठगता है। सुंदर कवर चढ़ाने से किताब सुंदर नहीं होती ऐसे ही बाहरी आवरण से व्यक्ति श्रेष्ठ नहीं बनता। हम अपने जीवन को सत्यता के आधार पर श्रेष्ठ बना कर जीवन संग्राम में विजयी बन सकते है।
आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथी रंजीत सिंह जीएम भिलाई इस्पात संयत्र ने कहा कि सत्यता कितना शक्तिशाली है इन ब्रह्माकुमारी बहनों के जीवन में दिखाई देती है। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश गुनाने ने कहा कि सत्य ही ईश्वर है अगर आप का जीवन सच्चा है तो निश्चित ही आप ईश्वर के करीब है। यहां से प्राप्त ज्ञान से मुझे बैंक के कारोबार में तनाव रहित कार्य का अनुभव होता है। भिलाई सेवाकेन्द्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा ने कहा कि कहा कि सत्य कभी बदलता नही है और सत्य को स्वंय सिद्ध होने का वरदान प्राप्त है।
ब्रह्माकुमारी पूजा ने राजयोग द्वारा अपने सत्य शक्तिशाली पुंज आत्मिक स्वरूप की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का सुदंर मंच संचालन ब्रह्माकुमारी सरिता ने किया। इस कार्यक्रम क ा लाभ बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने लिया।

Leave a Reply