• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला तीनों रूपों में आराध्य है : उर्मिला

Mar 8, 2017

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में महिला दिवस का आयोजन
bhilaiभिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती उर्मिला ओझा प्रशासकीय अधिकारी विज्ञान विकास केन्द्र के मुख्य आतिथ्य में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह एवं शिक्षा संकाय की विभागााघ्यक्ष डॉ नीरा पाण्डेय मंच पर आसीन थी। मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्रम्हाण्ड में तीन शक्तियां विद्यमान हैं जिसके समक्ष हम नतमस्त्क होते हैं और वो तीनों ही शक्तियां महिला हैं। प्रथम मां दुर्गा जिसके समक्ष हम शक्ति प्रदान करने के लिए नतमस्तक होते है। द्वितीय मां सरस्वती जिसके समक्ष हम ज्ञान प्रदान करने के लिए नतमस्तक एवं तृतीय शक्ति मां लक्ष्मी जिसके समक्ष हम धन संपदा प्राप्त करने के लिए नतमस्तक होते हैं। वेदों मे भी कहा गया है कि जहां पर नारी की पूजा होती है वहां पर देवों का वास होता है। नारी सर्वत्र को सुन्दर बनाने का प्रयास करती है।
श्रीमती ओझा ने कहा कि आज नारी अबला नहीं बल्कि सबला हो चुकी है। आज महिला फाइटर प्लेन चला रही है, कुश्ती के क्षेत्र में जो यश भारत को मिला है वो महिला के कारण ही मिला है। कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स एवं बछेन्द्री पाल ने इतिहास रचा। आज महिला राजनीति, खेल, सेना सभी क्षेत्रों मेें आगे है। लेकिन समाज में 50 प्रतिशत जो समता का अधिकार है वो महिला को आज तक नहीं मिला है। जिस दिन हम कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स एवं बछेन्द्री पाल बनने जैसी महिलाओं में प्रतिशत में वृद्धि कर पाये उस दिन महिला दिवस की सार्थकता है।
शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीरा पाण्डेय ने महाविद्यालय में महिलाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकरी देते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को प्रवेश के समय ही महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। महाविद्यालय के द्वारा समय-समय पर मशरूम उत्पादन, खिलौने, दिये इत्यादि अनेक कार्य महिला स्वारोजगार को बढावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।
महाविद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता के द्वारा मां तू कितनी अच्छी है, मां तू कितनी प्यारी है…… गीत प्रस्तुत किया गया। शाजिया ने मां पर आधारित एकल नृत्य प्रस्तुत किया। स्नेह संपदा की छात्रा धनलक्ष्मी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्नेह संपदा एवं प्रयास की छात्र-छात्राएॅ, प्रशासक गण, महाविद्यालय के प्राघ्यापक गण, कर्मचारी गण, विभिन्न महिला संगठन के सदस्य, एवं बडी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आई. पी. मिश्रा एवं श्री गंगाजली शिक्षण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply