• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरूपानंद महाविद्यालय के मैनेजमेंट-फियेस्टा में थीम शो रोल-प्ले

Dec 10, 2018

SSSSMV Role Playभिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय में प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित मैनेजमेंट-फियेस्टा के दूसरे दिन रोलप्ले एवं थीम शो का आयोजन किया। जिसमें रोल प्ले में विद्यार्थियों ने न्यूज रीडर का रोल-प्ले किया। जिसमें विद्यार्थियों ने मनोरंजक व ज्ञानवर्धक समाचार प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान बीबीए प्रथम सेमेस्टर की एनवीके राजश्री राव द्वितीय स्थान पर परिणय, तृतीय स्थान पर कार्तिक षर्मा बी.कॉम प्रथम वर्ष का रहा। थीम शो में विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रदेश की विशेषताओं, वेशभूषा उनकी संस्कृतियों की मनभावन प्रस्तुती दी। पुष्पांजली साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक घटा बिखेरी तो आयुषी समूह ने जोश व कलात्मकता से भरा भांगड़ा प्रस्तुत किया। वहीं स्वेच्छा एवं वंदना ने महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी नृत्य प्रस्तुत किया। रिम्सी सिंह ने बिहार का प्रसिद्ध छठ पूजा की जानकारी दी। खूशी जैन ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की जानकारी दी। बैनरजी ग्रुप ने भारत व पाकिस्तान के सांस्कृतिक एकरूपता की जानकारी देते हुये बताया राजनैतिक कारणों से क्षेत्रों में वैमनस्य की भावना है। दोनों देशों में सांस्कृतिक समानता है वहीं समूह ने हरियाणा की सांस्कृतिक वैभव को प्रस्तुत किया। प्रथम – आयुषी समूह, द्वितीय – पुष्पांजली साहू, तृतीय – स्वेच्छा एवं वंदना।
निर्णायक के रूप में इन्द्र कुमार मिश्रा सीनियीर प्रोडक्शन एक्जीक्यूटीव आईएनएच 18 न्यूज चैनल एवं शाहीन खान पत्रकार एवं एंकर एसीएच न्यूज चैनल उपस्थित हुई। कार्यक्रम में मंच संचालन बीबीए तृतीय सेमेस्टर की छात्र सोनिका त्रिपाठी व वर्तिका ने किया।

Leave a Reply