• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बेमेतरा में बनेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, निकलेंगे ओलम्पिक खिलाड़ी

Sep 12, 2019

बेमेतरा। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, मछली पालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेमेतरा में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स होना चाहिए ताकि यहां से भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। उन्होंने जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए।बेमेतरा। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, मछली पालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेमेतरा में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स होना चाहिए ताकि यहां से भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। उन्होंने जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए।बेमेतरा। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, मछली पालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेमेतरा में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स होना चाहिए ताकि यहां से भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। उन्होंने जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए।समारोह की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक नवागढ़ गुरूदयाल सिंह बंजारे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू उपस्थित थे। इस स्पर्धा में प्रदेश के 27 जिलों के 12 जोन के 1488 खिलाड़ी भाग ले रहे है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे, सहित गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्राधिकरण गठन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके जरिए खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण देकर तराशने का कार्य किया जाएगा। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि स्पोर्टस स्कूल एवं खेल अकादमी की भी स्थापना की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज बेमेतरा के मैदान में बस्तर से लेकर सरगुजा, जशपुर, कोरिया अंचल के खिलाड़ी अलग-अलग यूनिफार्म में इस स्पर्धा में भाग ले रहे है। स्वस्थ्य मन एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए खेल आवश्यक है। खेल हमारे निजी व्यक्तित्व के लिए ही नही बल्कि देश के लिए भी बहुत जरूरी है। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम गर्व से लिया जाता है। ओलम्पिक खेलों में हमारे देश के खिलाड़ी पदक हासिल कर रहे है। बेमेतरा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। बेमेतरा में राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता भी आयोजित हो चुकी है।
विधायक श्री छाबड़ा ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि बेमेतरा 19वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। व्यक्तित्व के विकास में खेल का बड़ा महत्व है। विधायक नवागढ़ श्री बंजारे ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे राष्ट्रीयता की भावना मजबूत होती है। आपसी सद्भाव एवं भाईचारा कायम रहता है।
स्वागत भाषण में कलेक्टर ने कहा कि बेमेतरा में आयाजित इस स्पर्धा में 12 जोन के लगभग 1500 सौ खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसके पूर्व भी यहां राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होकर देश का नाम रोशन कर रहे है।
इससे पूर्व शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल की बालिकाओं ने कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी। खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर अवनिश राघव, टीआर जनार्दन, जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, पार्षद श्रीमती रीता पाण्डे, ब्लाक अध्यक्ष साजा संतोष वर्मा, बंशी लाल पटेल, एएसपी विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस.धु्रव, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply