• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गृहमंत्री ताम्रध्वज ने किया साइकिल पोलो खिलाड़ियों का सम्मान

Sep 30, 2019

भिलाई। राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह में अलंकरण पाने छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के खिलाड़ियों का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मान किया। साइकिल पोलो खिलाड़ी अपने कोच व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उनसे मिले थे। श्री साहू ने कहा कि साइकिल पोलो में प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह गर्व का विषय है कि टीम में हमारे जिले के खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि साइकिल पोलो के खिलाड़िय़ों को खेल अलंकरण में कुल 15 लाख 17 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।भिलाई। राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह में अलंकरण पाने छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के खिलाड़ियों का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मान किया। साइकिल पोलो खिलाड़ी अपने कोच व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उनसे मिले थे। श्री साहू ने कहा कि साइकिल पोलो में प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह गर्व का विषय है कि टीम में हमारे जिले के खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि साइकिल पोलो के खिलाड़िय़ों को खेल अलंकरण में कुल 15 लाख 17 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के सचिव व साइकिल पोलो फेडरेशन आॅफ इंडिया के संयुक्त सचिव वीआर चन्नावर ने बताया कि खिलाड़िय़ों ने विभिन्न वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस वर्ष 5 स्वर्ण व एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सीनियर महिला स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण के रूप में 25 हजार रुपए प्रत्येक खिलाड़ी को मिले। जूनियर बालक एवं बालिका को खेल गौरव खेल अलंकरण के रूप में 15 हजार प्रत्येक खिलाड़ी को, सब जूनियर बालिका को स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण के रूप में प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार रुपए और सब जूनियर बालक को कांस्य पदक मिलने पर खेल अंकुर कांस्य अलंकरण के रूप में 4 हजार प्रत्येक खिलाड़ी को मिले।
खेल अलंकरण नगद पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़िय़ों में योगिता साहू को शहीद पंकज विक्रम सम्मान दिया गया। वहीं लक्ष्मी निर्मलकर को शहीद कौशल यादव सम्मान से नवाजा गया। कौशल्या साहू कोच व कांति साहू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष एसडी बडगैय्या, सरंक्षक विनोद खांडेकर, एसके तिनगुरिया, डीके मौर्य, मास्टर्स एथलेटिक्स के ताजुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के उपाध्यक्ष ख्वाजा अहमद, धर्मेन्द्र साहू, अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
खेल अलंकरण पाने वाले अन्य खिलाड़िय़ों में सीनियर महिला टीम की रेशमी, अंजली बंजारे, काजल, प्रीति, मंदिाकिनी व पूणिर्मा, जूनियर बालिका में निमीषा, मेघा, लक्ष्मी, खुशबु, अनिता, तनु, रोहिणी व मेघा, जूनियर बालक में यशवंत, दुष्यंत, शैलेन्द्र, विकास, माधव, निखिल, मनीष, शिवम, सब जूनियर बालिका में माधुरी, पूनम, ज्योति, सुषमा, मोनिका, कशिश, प्रियंका तथा सबजूनियर बालक में धामेश, विश्वनाथ, चंद्रशेखर, निखिल, करण, योगेश्वर, ताराकंद व विकास आदि शामिल हैं। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष एसडी बड़गैय्या, सरंक्षक विनोद खांडेकर सहित अन्य पादाधिकारी एसके तिनगुरिया, डीके पौर्या, ख्वाजा अहमद, ताजुद्दीन, नंनदवार, सूयर्सेन आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply