• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बताए सुरक्षित रहने के तरीके

Jan 17, 2020

Traffic Workshop at Girls College Durgदुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किये गये। विद्याथिर्यों को यातायात संबंधी विभिन्न जानकारियां पावर प्वाईन्ट के माध्यम से दी गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात दिलीप चन्द्रकार ने बताया कि तीव्र गति से वाहन चालन तथा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालन से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे जान को जोखिम होने के साथ साथ विकलांगता के मामले भी बढ़ रहे हैं।उन्होनें यातायात के विभिन्न घटकों सड़क, वाहन एवं उपयोगकर्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री चन्द्राकर ने बताया कि सड़क पर पैदल चलने के लिये फूटपाथ का उपयोग करना आवश्यक है। इसके साथ ही दो पहिया वाहन में दो अधिक सवारी तथा ओवरटेक करने से बचा जाना चाहिये। यातायात के विभिन्न संकतकों की भी जानकारी छात्राओं को दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमें वाहन का उपयोग यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी के साथ करना चाहिये। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना भी एक महत्वपूर्ण कर्त्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेशमा लाकेश ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. ऋचा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर रक्षा टीम की संगीता मिश्रा, चंदा सिहं एवं अरूण सोनवानी उपस्थित थे।

Leave a Reply