• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पाटणकर कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष प्रवेश की सूची जारी

Aug 18, 2020

Admission list of Patankar Girls College Durgदुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में नये सत्र में प्रवेश हेतु स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची आज निकाली गयी। महाविद्यालय की वेबसाईट एवं सूचना पटल में सूची उपलब्ध है। महाविद्यालय में बी.ए. भाग-1 में 350, बी.कॉम. भाग-1 में 370, बी.कॉम. कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 40, बी.एससी भाग-1 गणित में 100, बायो में 150, माइक्रो बायलॉजी में 30, कम्प्यूटर साईंस में 40, बी.एससी. गृह विज्ञान में 60 सीटें है। इस वर्ष प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि प्रथम सूची जारी कर दी गयी है जिसमें बी.कॉम. में कट ऑफ 75 , बी.एससी. बायो में कटऑफ 81 , गणित में 81 तथा बी.ए. में कटऑफ 72 गया है। 25 अगस्त तक प्रथम सूची में आवेदकों को प्रवेश लेना है। इसके बाद द्वितीय सूची जारी की जावेगी।
प्रवेश हेतु महाविद्यालय में कोविड-19 के लिए जारी शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। परिसर में प्रवेश हेतु मास्क अनिवार्य है। वहीं थर्मल स्क्रिीनिंग एवं सेनीटाईजेशन की व्यवस्था की गयी है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply