• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

विश्विविद्यालय की फुटबॉल टीम में गर्ल्स कालेज की 12 छात्रायें

Dec 14, 2021

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का विगत दिनों चयन किया गया। यह टीम अंतर विश्वविद्यालीन ईस्ट जोन महिला फुटबॉल स्पर्धा में हिस्सा लेने भुवनेश्वर जायेगी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की इस टीम में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग की 12 छात्राओं का चयन किया गया है। जिसमें-सुमन यादव, नंदनी निर्मलकर, हीना निर्मलकर, योगेश्वरी, लक्ष्मी यादव, शुभही सुब्बा, उर्मिला, दामिनी हरपाल चयनित हुई है। टीम की कप्तान नंदनी निर्मलकार है। यह टीम भुवनेश्वर के कलिंगा विश्वविद्यालय में 13 से 15 दिसम्बर तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन ईस्ट जोन स्पर्धा में भाग लेगी। टीम की मैनेजर एवं कोच डॉ. ऋतु दुबे है।

Leave a Reply