• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य कॉलेज के चक्रवाहिनी क्लब ने मनाया साइकल दिवस

Jun 4, 2022
SSMV organizes cycle rally

भिलाई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के चक्रवाहिनी क्लब ने साइकिल चलाकर लोगों में भ्रातृत्व एवं राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि चक्रवाहिनी क्लब का गठन साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावा स्टाफ, विद्यार्थी तथा अन्य लोग भी बड़े चाव से हिस्सा लेते रहे हैं।
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में चक्रवाहिनी क्लब ने 7.5 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर रैली जुनवानी चौक, सूर्या टीआई मॉल, हाइटेक हॉस्पिटल रोड, केपीएस चौक, नेहरू नगर चौक, नेहरू नगर अंडर ब्रिज, स्टील क्लब चौक, ग्लोब चौक, रिसाली चौक, पंथी चौक होकर कॉलेज लौटी। साइकिल रैले में 125 लोगों ने हिस्सा लिया।
साइकिल रैली में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे दुर्गाप्रसाद राव, उप प्राचार्य डॉ अर्चना झा, आईजीएनटीयू विश्वविद्यालय अमरकंटक की प्रोफेसर डॉ रक्षा सिंह शामिल हुए। चक्रवाहिनी क्लब का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही मोटापा तथा उससे पैदा होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह करना भी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी मोटरवाहनों का सीमित उपयोग करना जरूरी है। चक्रवाहिनी क्लब का स्लोगन है “फिटनेस की डोज – आधा घंटा रोज”।
डॉ दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि यूएन जनरल असेंबली ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस घोषित किया है। यह यातायात का एक सरल साधन होने के साथ ही सस्ती, भरोसेमंद, पर्यावरण के लिए सुरक्षित साधन है। डॉ अर्चना झा ने कहा कि यह शारीरिक के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है। हमें समाज में साइक्लिंग कल्चर को वापस लाना होगा।
आरंभ में चक्रवाहिनी क्लब की प्रमुख उद्योक्ता डॉ रक्षा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डॉ रक्षा सिंह ने पिछले वर्ष इस क्लब की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई थी तथा तभी से महाविद्यालय परिवार प्रतिदिन सुबह आधा से एक घंटा साइकिल चलाने का अभ्यास करता है। कुछ लोगों ने 20 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक साइकिल चलाने में दक्षता हासिल कर ली है।

Leave a Reply