• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

छत्तीसगढ़ में अधेड़ महिला से निर्भया जैसी दरिन्दगी, मौत

Jul 5, 2022
CG Nirbhaya case

रायपुर। एक 55 साल की महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। आरोपी महिला की छाती पर चढ़कर कूदा और लातें भी बरसाईं। महिला की छाती और गर्दन की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह आदतन अपराधी है और अलग-अलग कारणों से कई बार जेल जा चुका है। महिला का शव रविवार को उसके घर से बरामद हुआ। वह अकेली ही रहती थी।
घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। वार्ड-2 निवासी 55 साल की पीड़िता के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो गई थी। वह निःसंतान थी। अकेली ही रहती थी और आसपास के घरों में काम कर अपने पेट भरती थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। उसका शव घर की रसोई के पास पड़ा था। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी।
पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे अकलतरा के एक ढाबे में दबोच लिया। दो थप्पड़ लगाते ही सूरज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। दरवाजा खुला देखकर वह एक मकान में घुसा। वहां एक महिला सोई हुई थी। डरा-धमकाकर उसने पहले दुष्कर्म किया। छूटते ही महिला बाहर जाकर को भागी। फिर उसने उसे बाल से पकड़कर खींचा और रसोई तक ले गया। पास ही पड़े तवे से उसपर कई वार किए। महिला हाथ-पैर मारने लगी तो वह उसकी छाती पर चढ़ गया और पैरों से ही गला दबा दिया। छाती पर भी कई लातें मारी। जब महिला ठंडी पड़ गई तो उसने उसके हाथ से चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला। गुस्से में उसने और भी बहुत कुछ किया।

Pic Credit : African Leadership Institute

Leave a Reply