• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

इंदिरा गांधी महाविद्यालय में तिरंगा जनजागरूकता रैली का आयोजन

Aug 6, 2022
Ghar Ghar Tiranga Rally by Vaishali Nagar College

भिलाई। इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशालीनगर भिलाई में 06.08.2022 को आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एन.एस.एस के स्वयंसेवक तथा एन.सी.सी कैडेट्स ने हिस्सा ले कर वृंदा नगर एवं जवाहर नगर के लोगो हो इस अभियान के प्रति जागरूक किया।
रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. अधिकारी सब लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र, एन. एस. एस अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर तथा एन. एस. एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चांदनी मरकाम द्वारा किया गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। प्राचार्य ने आजादी के महत्व को बताते हुए कहा – हमे यह नहीं भूलना चाहिए की कितने मुश्किलों से हमे यह आजादी मिली है तथा कितने प्रयासों से आज हम इस जगह पहुंचे है। आज भारत नीत नई ऊंचाइयां छू रहा है और वह दिन दूर नही जब भारत दोबारा सोने की चिड़िया कहलाएगा।
केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक ”हर घर तिरंगा” पहल लागू की जा रही है जिसके अंतर्गत नागरिकों के मन में देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करने के लिए देश भर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. संतोष कुमार बोहरे, डॉ. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमती मेरीली रॉय, अत्रिका कोमा, डॉ. अजय कुमार मनहर, सुरेश कुमार ठाकुर आदि सहायक प्राधयापक उपस्थित थे।

Leave a Reply