• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

छत्तीसगढ़ बालिका हैंडबाल टीम नेशनल्स के लिए डिडवाना रवाना

Jan 10, 2023
Handball girls depart for Nationals at Didwana

भिलाई. छत्तीसगढ़ राज्य की एन.एम.डी.सी. जुनियर बालिका हैंडबाल टीम 44वीं जुनियर बालिका राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु डिडवाना (राजस्थान) के लिये रवाना हुई. राजस्थान हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ के तत्वावधान में 44वीं जुनियर बलिका राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन डिडवाना में दिनांक 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्य की एनएमडीसी जुनियर बालिका वर्ग की 18 सदस्यीय टीम भाग ले रही है.
उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की एनएमडीसी जुनियर बालिका हैंडबाल टीम का 07 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल काॅम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई (छ.ग.) में दिनंाक 03 जनवरी से 09 जनवरी 2023 तक किया गया. छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान ने प्रशिक्षण दिया. छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के चेयरमेन विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंघानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष तथा भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष बशीर अहमद खान सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी हैं.
उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-
1. श्रृष्टि राणा (कांकेर), 2. छाया नेताम (कांकेर), 3. मदिहा अहमद (कबीरधाम), 4. प्रियंका बारवे (कबीरधाम), 5. कनक मानी (कबीरधाम), 6. रेखा माहरा (कोरबा), 7. रेणुका वर्मा (रायपुर), 8. प्रेमलता चंद्राकर (रायपुर), 9. पूजा चंद्राकर (रायपुर), 10. कंचन कश्यप (बिलासपुर), 11. शिफा अंजुम (जांजगीर-चांपा), 12. श्रृष्टि मिश्रा (महासमुन्द), 13. दिशा बोस (दुर्ग), 14. कु. अदिति साह (दुर्ग), 15. आकाशी सोनकर (दुर्ग), 16. प्रतिमा देवांगन (दुर्ग), 17. प्रशिक्षक मो. गनी (कबीरधाम), 18. प्रबंधक कु. हेमपुष्पा (रायपुर).

Leave a Reply