• Sun. Apr 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव के लिए टीम गठित

Feb 9, 2015

body builders, arvind singh, deep chatterjee, deepak ranjan dasभिलाई। शरीर सौष्ठव की दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन रविवार को किया गया। भाग लेने वाले खिलाडिय़ों में एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविन्द सिंह ने टीम की घोषणा करत हुए बताया कि गुजरात में आयोजित 8वीं पुरुष शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए विभिन्न वर्गों में 10 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है जबकि तीसरी महिला शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए दल्लीराजहरा की एकमात्र शरीर सौष्ठव खिलाड़ी सुनीता विश्वकर्मा का चयन किया गया है। पुरुष टीम में वेदराम मैत्री, रोहित सोना, संदीप भोंसले, गौतम कुमार, अमित राय, विक्रम सिंह काण्डा, हलीम जमान, मनीष सिन्हा एवं नवीन कुमार का चयन किया गया है। read more
cg body buildingइसी तरह 12-14 मार्च तक कर्नाटक के श्री सिद्धार्थ बिजनेस मैनेजमेन्ट इंस्टीट्यूट टुमकुर द्वारा आयोजित मिस्टर इन्सपीरियो इंडिया क्लासिक प्रतियोगिता के लिए विजय दास, शिखर सिन्हा, राजेश बेहेरा, मनीष सिन्हा, आशुतोष पाण्डेय एवं अर्शदीप सिंह का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि इस बार टीम अच्छी है तथा हम कई वर्गों में पदक जीतेंगे। शहर के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ एवं खेल प्रेमी डॉ दीप चटर्जी इन खिलाडिय़ों के ट्रैवल एक्सपेंसेस को स्पांसर कर रहे हैं। इस अवसर पर अनन्य खेल प्रेमी आर एस शर्मा (दद्दा) सहित अनेक पूर्व खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply