• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अपोलो बीएसआर में चरवाहे के पेट से निकाले घुंघरू

Jun 12, 2015

Dr Himanshu Gupta, Apollo BSR Hospitalsभिलाई। अपोलो बीएसआर अस्पताल में एक 17 वर्षीय युवके के पेट से घुंघरुओं का एक जोड़ा एंडोस्कोपी के द्वारा निकाला गया। मानसिक रोगी उक्त युवक ने घुंघरुओं को निगल लिया था। लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया तो वह दर्द से छटपटा रहा था। उसके पिता ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के दिन वह बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। एक बकरी के गले में लाल धागे से कुछ घुंघरू बंधे हुए थे। युवक ने खामख्याली में बकरी के गले से घुंघरूओं का जोड़ा खोल लिया  और उसे मुंह में डाल कर निगल गया। जब वह घर लौटा तो उससे बकरी के गले में बंधे घुंघरुओं की बाबत पूछा गया। युवक ने बताया कि घुंघरू को उसने निगल लिया है। Read More
घबराए माता पिता उसे लेकर तत्काल अपोलो बीएसआर अस्पताल पहुंचे। घुंघरुओं का पता लगाने के लिए युवक का एक्स-रे किया गया। पता चला कि घुंघरू उसके आमाशय तक पहुंच चुका है।
डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसके बाद उसे एन्डोस्कोपी रूम ले जाया गया जहां एन्डोस्कोपी के जरिए घुंघरुओं को बाहर निकाला गया। ये तीन घुंघरू थे जो एक लाल धागे में पिरोए हुए थे। इस कार्य में एंडोस्कोपी चीफ टेक्नोलॉजिस्ट वेंकट रेड्डी ने उनका सहयोग किया। उन्होंने बताया कि घुंघरू निकालने के बाद युवक स्वस्थ है तथा अपने घर लौट गया है।

Leave a Reply