भिलाई। पिछले 50 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले सुरेन्द्र सिंह केम्बो को छत्तीसगढ़ शासन ने सम्मानित करते हुए उन्हें अल्प संख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुरेन्द्र सिंह केम्बो 1967 से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। वे भिलाई प्रेस क्लब के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। दैनिक युगधर्म के बाद वे स्वदेश समाचार पत्र से जुड़े तथा सेवा निवृत्त होने तक प्रतिनिधित्व करते रहे। Read Moreलायंस क्लब के अध्यक्ष रह चुके केम्बो उद्योगपति भी हैं तथा उनका औद्योगिक क्षेत्र में स्टील उद्योग है। उन्हें भिलाई में सिलाई मशीन निर्माता का श्रेय जाता है। संप्रति वर्तमान में केम्बो स्कंद आश्रम सेक्टर-9 के जनसंपर्क अधिकारी का कार्य देख रहे हैं। केम्बो की नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार शिव श्रीवास्तव, शिवनाथ शुक्ल, सहदेव देखमुख, सुधीर सिंह, डॉ. एम.एस. द्विवेदी, दीपक रंजन दास आदि ने बधाई दी है।