भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में ईद पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के कलाम सदन द्वारा आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में छात्रों ने ईद के माहात्मय पर प्रकाश डालते हुए मानवता, परोपकार, प्रेम तथा सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या सह निदेशक डॉ. (श्रीमती) रंजना यादव ने कहा कि ईद सहित समस्त पर्व हमें प्राणीमात्र के प्रति प्रेम तथा सेवा का संदेश देते हैं और मानव सेवा करके हमें ईश्वर की सच्ची आराधना कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रूंगटा, उपाध्यक्ष सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.पी. यादव तथा प्राचार्या सह निदेशक डॉ. (श्रीमती) रंजना यादव ने छात्रों तथा पालकों को ईद की शुभकामनाएँ प्रेषित की। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई।