• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पानी के लिए चक्काजाम, मटकाफोड़

Mar 21, 2017

Raipurरायपुर। नलों के माध्यम से होने  वाले पानी की आपूर्ति मे कमी  को लेकर कांग्रेस पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनवर हुसैन के साथ मोवा क्षेत्र के रहवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर मटका फोड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय एवं महापौर प्रमोद दुबे भी शामिल हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार पर पानी की आपूर्ति करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जिस वार्ड मे काग्रेस के पार्षद है  वहां पर  मूलभूत की सुविधाओं में कमी कर  जनता के मन में कांग्रेस के प्रति आक्रोश उत्पन्न  करने का काम भाजपा कर रही है ।  राजधानी में दो कद्दावर मंत्री होने के बावजूद भी पेयजल का समस्या समाप्त नहीं हुआ है। दोनों मंत्री नहीं चाहते की निगम की कांग्रेस की परिषद आम जनता को बेहतर सुविधा दे। कांग्रेस के परिषद को जनता के सामने बदनाम कर  राजनीतिक रोटी सेकने  दोनों मंत्री निगम के कार्य क्षेत्र में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं और निगम के माध्यम से होने वाले आम जनता के मूलभूत सुविधाओं के कार्यों पर विघ्न उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के द्वारा  निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाकर मोवा वार्ड को अन्य वाडो से कम मात्रा में पानी की सप्लाई कराया जाता है जिसके कारण  वहां के नागरिकों को  दैनिक कार्यों को पूरा करने में  एवं पीने के लिए स्वच्छ जल  के लिए तरसना पड़ता है। राज्य सरकार के इस कृत्य से वार्ड पार्षद को नागरिकों के आक्रोश झेलना पड़ता है। उन्होंने  राज्य सरकार को चेतावनी हुए कहा कि सरकार का काम आम जनता को बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है ना की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर राजनीति रोटी सेकना है उन्होंने मोवा क्षेत्र के नागरिकों को भी उनके जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति करने की मांग की समस्या के निदान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शन में महापौर प्रमोद दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेन चटर्जी, सतनाम सिंह जसवीर ढिल्लन, राधेश्याम विभार, नागभूषण राव, पप्पू बंजारे सुशान  डे विकास पाठक हजनून बानो भरत धीवर राहुल मेढे, अंकुर शुक्ला सागर टांडी माधव छुरा विजय टंडन लालाराम नंद गोपाल एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply