• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बाल दिवस पर बच्चों को तोहफा, तीन योजनाओं की शुरुआत

Nov 15, 2017

दुर्ग। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बाल दिवस पर दुर्ग में आयोजित बाल मेले में प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके लिए राज्यभर के स्कूलों के लिए तीन नई योजना लॉन्च की। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम, मुस्कान पुस्तकालय और एक्टिीविटी बुक्स शामिल हैं।दुर्ग। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बाल दिवस पर दुर्ग में आयोजित बाल मेले में प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके लिए राज्यभर के स्कूलों के लिए तीन नई योजना लॉन्च की। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम, मुस्कान पुस्तकालय और एक्टिीविटी बुक्स शामिल हैं।जिला शिक्षा विभाग, राज्य स्काउट-गाइड व निजी स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावान में पं. रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित बाल मेले में इन योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम इसी शिक्षा सत्र से शुरू हो जाएगा।
इसमें बच्चे कैसे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई करेंगे, कानूनी दिशा देकर इसका वर्कप्लान बनाया जाएगा। इसकी हर साल ऑडिट होगी और उस हिसाब से सुार किए जाएंगे। इसके लिए शाला प्रबंन समिति को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसी तरह मुस्कान पुस्तकालय योजना में स्थानीय बोली के किताबों का सेट बनाया गया है। इसमें बच्चों के लिए कहानियां हैं। एक ऑडियो सेट भी दिया जाएगा। बच्चे कहानियां पढ़ सकेंगे। आडियो के जरिए उसे सुन व समझ सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तीसरी योजना में पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए एक्टिीविटी बुक्स दी जाएगी। यह लर्निंग मटेरियल होगी। इन गतिवियिों के माध्यम से बच्चों को सीखना आसान हो जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा सचिव विकास शील ने बताया कि तीनों योजनाएं एक महीने के भीतर राज्य के सभी स्कूलों में शुरू हो जाएंगी।
कार्यक्रम संयोजक व राज्य स्काउट-गाइड के मुख्य आयुक्त गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस मेले में दुर्ग जिले के आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिल 17 हजार 49 बच्चों, उनके पालक, प्रयास व सरकारी स्कूलों में विभिन्न् गतिवियिों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply