• Sun. Apr 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

‘भारत के बदलते हुए चेहरे-स्वतंत्रता दिवस 2019’ पर पोस्टर प्रतियोगिता

Sep 4, 2019

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘भारत के बदलते हुए चेहरे -स्वतंत्रता दिवस 2019’। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दामिनी ने इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उल्लेखनीय है कि यह विषय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित था। जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदलते भारत की तस्वीर पर पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्ति।भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘भारत के बदलते हुए चेहरे -स्वतंत्रता दिवस 2019’। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दामिनी ने इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उल्लेखनीय है कि यह विषय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित था। जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदलते भारत की तस्वीर पर पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्ति। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने आकर्षक पोस्टर बनाकर सुन्दर कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन दिया। बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दामिनी रावटे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एस.सी. प्रथम वर्ष माइक्रोलॉजी की छात्राओं जी.दिव्यश्री एवं पूजा साहू ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. पूनम निकुम, डॉ. नीलम गांधी थी जिन्होंने थीम जस्टीफिकेशन एवं विषय को देखकर निर्णय लिया। उन्होंने समस्त वर्तमान एवं ज्वलंत मुद्दों का यथा तीन तलाक, धारा-370, धार्मिक एकता, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण आदि का पोस्टर के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।
प्राचार्य ने कहा कि भारत ने जिन विश्वासों के साथ स्वतंत्रता हासिल की इन 70 सालों में क्या पाया है। संविधान के कितने अधिकारों का हम जान रहे है और किन ने कर्तव्यों की पूर्ति कर रहे है। भारत ने तब के और आज के परिप्रेक्ष्य में क्या प्रगति की है।
भारत का एक आम नागरिक क्या स्वतंत्रता का सही उद्देश्य जान पा राहा है सभी के लिए यह आत्म आंकलन का समय है कि शहीदों द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता का उचित मान-सम्मान रखें।
कार्यक्रम कि संयोजक एवं सहसंयोजक डॉ. सावित्री शर्मा एवं डॉ. शमा बेग ने समस्त विजेता प्रतिभागियों का बधाई दी एवं आगे भी कार्यक्रमों में प्रतिभागिता हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply