• Tue. Mar 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा डेन्टल कॉलेज में दन्त चिकित्सीय सेवाएं आरंभ

May 17, 2020

Rungta Dental College भिलाई। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय सेवाए देने में अग्रणी संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन द्वारा संचालित रूंगटा डेन्टल कॉलेज ने क्षेत्र के मरीजों के लिए अपनी सेवाएं पुन: आरंभ कर दी हैं। ज्ञात हों कि कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए शहर के सभी दंत चिकित्सालाओं में पिछलें दो माह से चिकित्सा सेवाए निलंबित हैं। उपरोक्त विषय में उचित एवं जरुरी जानकारियां माजूद हैं तथा संक्रमण से बचने हेतु बचाव के संसाधन भी उपयुक्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध हो चुकी है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हूए रुंगटा डेन्टल कॉलेज ने अपनी ओ पी डी खोलने की व्यवस्था की है। संस्था के डीन द्वारा सभी डॉक्टर्स एवं डेन्टल अटेंडेंट्स को जरुरी निर्देश दिये है, जिसमें सभी चिकित्सकों एवं उनकें एसिसटेंट को फेस शील्ड, एन 95 मास्क तथा पीपीई पहनना अनिवार्य होगा। प्रत्येक मरीज की जांच के बाद, डेटल आॅपरेटरी की सम्पूर्ण डिसइन्फेक्शन किया जायेगा। मरीजों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये गये है जिनमें सभी की थर्मल स्क्रींिनंग होगी। जिसके पश्चात मरीज को हाथ धुलाकर सैनिटाइज किया जायेगा, तत्पश्चात माउथवाश करने के बाद उन्हे माउथ मास्क पहनना जरुरी होगा। ओ पी डी में दांतों की जांच सोमवार से शनिवार तक होगी तथा अपाइंटमेंट अनुसार दांतों का इलाज किया जावेगा।
कॉलेज ने सभी संसाधन उपलब्ध कराने के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में अपना सहयोग देने हेतु कमर कस ली हैं, एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु भी सभी तैयारिया पूर्ण कर चिकित्सालय मे सेवाएं आरंभ कर दी है।

Leave a Reply