• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिलाओं के साथ स्कूटी पर निकले विधायक, रैली निकाल कर दिया संदेश

Mar 9, 2021

MLA joins scooter rally on Women's Dayभिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं के सम्मान में भिलाई विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव उनका हौसला बढ़ाने स्कूटी रैली निकाली। महिलाओं के साथ स्वयं भी स्कूटी चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि शहर की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें पहचान दिलाने वे हमेशा उनके साथ रहेंगे ताकि वे रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ती रहें। महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्कूटर रैली निकाल कर की गई। रैली की शुरुआत सोमवार की सुबह सेक्टर 9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर 5 मार्केट स्थित डोम शेड तक निकाली गई। यहां महिलाओं के लिए और भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। सेक्टर 5 में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्पेशल फील कराने उनके लिए गर्ल्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस रैली का उद्देश्य यह है कि हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की बहन बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और इनके इसी हौसलों को सलाम करने हमारी एक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान है इसलिए हमारा देश विकाशील देश है। जिस दिन महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जाएगा। भारत के निर्माण और विकास में महिलाओं का पूरा योगदान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व महापौर नीता लोधी सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply