• Tue. Apr 30th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला दिवस पर शकुन बाई बनी निगम की मुख्य अतिथि

Mar 9, 2022
Class IV Staff becomes Chief Guest on Womens Day

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने इस वर्ष महिला दिवस पर एक अभिनव पहल करते हुए चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी शकुन बाई पवार को मुख्य अतिथि बनाया। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।
इन महिलाओं ने इस अवसर पर कहा कि आज महिलाएं चूल्हा-चौका के साथ ही बाहर भी काम कर रही हैं। बदलते परिवेश में बेटे और बेटी की परवरिश समान रूप से करने से ही परिवार, समाज और देश आगे बढ़ सकता है।
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अपने अदम्य साहस, बुलंद हौसले, मजबूत इच्छा शक्ति से कार्य करते हुए महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही है। शिक्षित होकर महिलाएं सफलता के शिखर पर अपनी पहचान बना रही है।


अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी और उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने महिला दिवस पर भिलाई निगम में कार्यरत सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिलाएं अपने मजबूत इरादों से आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने छ.ग. शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं गोधन न्याय योजना के बारे के बारे में भी विस्ताव से बताया।
उन्होंने कहा कि भिलाई की स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर खरीदी केन्द्रों में दीया, गमला, मूर्ति, और वर्तमान फूलों से गुलाल जैसे विभिन्न उत्पाद बनाकर अच्छा आय अर्जित कर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग कर रही है। कोरोना महमारी के वक्त महिलाओं ने कोविड वैक्सीनेशन, मास्क बनाना, जरूरतमंदो तक दवाई और भोजन पैकेट वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत अनेक प्रकार से महिलाओं को लाभान्वित करने का कार्य तथा उनको स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आज निगम में काफी संख्या में महिला कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रही है चाहे वह अधिकारी के रूप में हो चाहे कर्मचारी के रूप में। स्वच्छता कर्मचारी से लेकर उच्च पदों पर विभिन्न विभागों में महिलाएं अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक अंजाम दे रही है।

Leave a Reply