• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

10 मार्च तक भेज सकते हैं नगर निगम के लिए लोगो की डिजाइन

Mar 1, 2022
Designs invited for Nagar Nigam Logo

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नए “लोगो”/”मोनो के लिए प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है। डिजाइन जनसंपर्क विभाग को व्यक्तिगत रूप से सौंपे जा सकते हैं या फिर डाक के माध्यम से भी प्रेषित कर सकते हैं। इसके अलावा निगम के ईमेल आईडी nigambhilai2022@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। लोगो के लिए कुछ गाइडलाइन तय किये गये हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति, धरोहर, आदि भिलाई की पहचान दिखाई देनी चाहिए। इसमें एक अच्छा संदेश होना चाहिए। लोगो मौलिक होना चाहिए तथा भेजने वाले के नाम, उम्र, पद, कार्य, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए। सभी प्रविष्टियां नगर निगम की संपत्ति होगी जिन्हें सार्वजनिक करने का अधिकार प्रेषक को नहीं होगा। ऐसा होने पर प्रविष्टि को अमान्य कर दिया जाएगा। भारत का कोई भी नागरिक प्रविष्टि भेज सकता है। अधिक जानकारी के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक-40 में डाटा सेंटर के तकनीकी सहायक दिलीप कुर्वे मोबाइल नंबर 9981314371 से संपर्क कर सकते है।
शहर के ख्यातिप्राप्त नागरिकों की जूरी फैसला लेगी। विजेता को 51 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जूरी के पारिवारिक सदस्य इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। रंगीन डिजिटल लोगो 4 इन्च गुणा 4 इन्च आकार में 500 डीपीआई रेजोल्यूशन में होना चाहिए। एक व्यक्ति एक ही प्रविष्टि भेज सकता है। अलग अलग लोगो के अंश चुने जाने पर सर्वाधिक 60 फीसदी अंश जिस प्रतिभागी के डिजाइन से लिया जाएगा, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। जिन अन्य डिजाइनों से कुछ लिया जाता है उन्हें प्रशस्ती पत्र एवं सान्त्वना राशि प्रदान कि जाएगी।
“लोगों”/”मोनो” डिजाइन किसी की कॉपी न हो और नहीं इस पर कोई आक्षेप कर पाये। नगर पालिक निगम भिलाई का निर्णय ही अंतिम एवं मान्य होगा।

Leave a Reply