• Sun. Apr 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

एमजे कालेज में बीएड-एमएड प्रशिक्षुओं का कैंपस सिलेक्शन

Apr 26, 2022
Campus placement at MJ College

भिलाई। एमजे महाविद्यालय में एमएड और बीएड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण का साक्षात्कार आई बी ग्रुप द्वारा लिया गया। आईबी ग्रुप छत्तीसगढ़ में अनेक स्कूलों का संचालन करता है। आईबी ग्रुप की एकेडमिक हेड नीता संधू और श्वेता उपाध्याय के द्वारा साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार में 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण बुधवार को आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार चौबे एवं शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया चयनित शिक्षार्थियों की सराहना की और आईबी ग्रुप को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply