• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य महाविद्यालय ने पोषण अभियान के तहत किया सर्वेक्षण

Apr 7, 2022
SSMV organizes health camp at Khapri

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की ब्लू ब्रिगेड ने 1 अप्रैल को घर-घर जाकर सर्वे किया। स्वयंसेवकों ने महिलाओं, लड़कियों को सुपोषण एवं एनीमिया से संबंधित जानकारी प्रदान की। 2 अप्रैल को पोषण जागरूकता पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एनीमिया से संबंधित पोस्टर बनाये जिसका मूल्यांकन निर्णायक डॉक्टर सुबोध द्विवेदी एवं डॉ वीरेंद्र सिंह ने किया। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक एवं प्राचार्य डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव एवं उप प्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा ने पोस्टरों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। पोस्टर प्रतियोगिता का रिजल्ट इस प्रकार रहा प्रथम – बीएड सेकंड सेम की कुमारी चंचल सिन्हा द्वितीय- बीएससी तृतीय वर्ष के राजा हलदर एवं तृतीय – शामली उपाध्याय रही।
4 अप्रैल को गोद ग्राम खपरी में पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस व्यंजन प्रतियोगिता में उस व्यंजन के पौष्टिक तत्वो के बारे में महिलाओं को बताया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दी। इस प्रतियोगिता में प्रभारी प्राचार्य डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव एवं उप प्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं निर्णायक की भूमिका भी अदा की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की बीनू विश्वकर्मा एवं उनकी सहायिका गंगोत्री यादव ने अपना सहयोग प्रदान किया।
व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंपा मानिकपुरी को मिला जिन्होंने वेजिटेबल पुलाव, शाही पनीर एवं बूंदी का रायता बनाया था। दूसरा स्थान दामेश्वरी यादव को दिया गया जिन्होंने चावल का चौसेला, गेहूं के आटे का भजिया एवं टमाटर की चटनी बनाई थी। तृतीय स्थान शकुंतला साहू को मिला। मीठे व्यंजन में प्रथम स्थान सरिता यादव को सूजी का चौसेला बनाने पर मिला।
अतिरिक्त निदेशक व प्रभारी प्राचार्य द्वारा पारंपरिक भोजन के महत्व एवं उसके पौष्टिक तत्व के बारे में जानकारी महिलाओं को दी गई। उप प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने एनीमिया को दूर करने के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम शिल्पा कुलकर्णी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी विकास चंद्र शर्मा ने किया।

Leave a Reply