• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु मिलेंगे 20-20 हजार

Jun 24, 2022
महतारी जतन योजना का मिल रहा लाभ

बेमेतरा। श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में पंजीकृत निर्माणी महिला हितग्राहियों को प्रथम दो बच्चों के जन्म के बाद एक मुश्त 20 हजार रूपये दिये जाने का प्रावधान है। यह योजना पूर्व में संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना का परिवर्तित नाम है। जिसमें पूर्व में 10 हजार रूपये दिये जाने का प्रावधान था। इस योजना में निर्माण श्रमिक के रूप में मंडल में 90 दिन पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है। बच्चे के जन्म पश्चात् 3 माह तक आवेदन करने का प्रावधान है । जिसमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जच्चा-बच्चा कार्ड, बैक खाता, श्रमिक पंजीयन कार्ड एवं हितग्राही द्वारा स्वयं का दिये गये स्वघोषणा प्रमाण पत्र के साथ निकटतम च्वाईस सेंटर या श्रम विभाग से आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन में सभी मूल दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिला बेमेतरा में निर्माणी श्रमिकों के लिए संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 420 हितग्राहियों को राशि 29,05,000 (उनतीस लाख पांच हजार रूपये) की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया था, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 73 हितग्राहियों को राशि 13,60,000 (तेरह लाख साठ हजार रूपये) की सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में संचालित प्रसूति सहायता योजना में पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 209 हितग्राहियों को राशि 20,90,000 (बीस लाख नब्बे हजार रूपये) की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया था, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 149 हितग्राहियों को राशि 29,80,000 (उनतीस लाख अस्सी हजार रूपये) की सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है। इस प्रकार दोनों मंडल में पंजीकृत 629 हितग्राहियों को पूर्व वित्तीय वर्ष में 49 लाख 95 हजार एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 222 हितग्राहियों को 43 लाख 40 हजार की सहायता राशि प्रदाय किया गया।

Leave a Reply